अक्टूबर में नवरात्रि, सूर्यग्रहण और शरद पूर्णिमा के साथ मनाएं ये प्रमुख त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

सितंबर माह जल्द ही खत्म होने वाला है और अक्टूबर माह कई महत्वपूर्ण त्योहारों के साथ दस्तक देने वाला है। आने वाले अक्टूबर महीने में नवरात्रि, शरद पूर्णिमा के साथ-साथ वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इसके अलावा अक्टूबर माह में कई अन्य पौराणिक महत्व के व्रत व त्योहार मनाएं जाएंगे। यहां आप पूरे माह में मनाए जाने वाले व्रत व त्यौहार की लिस्ट देख सकते हैं।
अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार सूची
1 अक्टूबर 2023, रविवार : पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध
2 अक्टूबर 2023,सोमवार : महात्मा गांधी जयंती, संकष्टी चतुर्थी व्रत
4 अक्टूबर 2023, बुधवार : रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध
6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत
9 अक्टूबर 2023, सोमवार : एकादशी श्राद्ध
10 अक्टूबर 2023, मंगलवार : मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर 2023, बुधवार : प्रदोष व्रत
12 अक्टूबर 2023, गुरुवार : मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर 2023,शनिवार : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्यग्रहण
15 अक्टूबर 2023, रविवार : शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर 2023, बुधवार : तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर 2023, गुरुवार : उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर 2023, शनिवार : सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर 2023,रविवार : सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर 2023, सोमवार : महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर 2023, मंगलवार : नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, बुद्ध जयंती
25 अक्टूबर 2023,बुधवार : पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर 2023, गुरुवार : प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर 2023, शनिवार : शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर 2023, रविवार : कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण