बस्ती में लगा था जुए का फड़, पुलिस ने छापामार कर पकडे 11 जुआरी, तक़रीबन दो लाख जप्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस लगातार जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस जुआरियों ‘की महफ़िल में छापा मारकर कार्रवाई कर रही है इस दौरान पुलिस ने बंधवापारा पुरानी बस्ती इलाके में छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए जुआरियों के पास से1 लाख 48 हज़ार 2 सौ रूपए जप्त की गई हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी ‘जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।