असम-मेघालय अंतरराज्यीय सीमा पर झड़प, गुलेल और तीर से किए गए एक-दूसरे पर हमले

शिलांग : असम-मेघालय अंतरराज्यीस सीमा से सटे एक गांव में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर हमला किया। इतना ही नहीं, हमला करने के लिए गुलेल और तीर का इस्तेमाल किया गया।

मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले और असम के पश्चिम कार्बी अंगलोंग जिले से सटे गांव लापंगाप में यह झड़प हुई है। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दोनों राज्यों की पुलिस को जब सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। घटनास्थल का दौरा कर स्थानीय लोगों को शांत कराया। उसके बाद हालात सामान्य हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन बुधवार सुबह माहौल तनावपूर्ण रहा। दरअसल, पुलिस ने लोगों को झड़प वाली जगह पर जाने से रोक दिया है।

पश्चिम जंयतिया हिल्स जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हम असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के अधिकारियों से स्थिति को लेकर बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds