भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहनवाज हुसैन पहले केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। हुसैन तीन बार लोकसभा के सदस्य और बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद कई भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए हैं।

डाक्टरों ने की एंजियोप्लास्टी

मुंबई में शाहनवाज हुसैन को मंगलवार शाम 4 बजे के करीब अचानक सीने में दर्द उठा था, इसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डाक्टरों ने ईसीजी जांच की तो पता चला कि उन्हें कार्डियेक अरेस्ट आया है। बताया जा रहा है कि डाक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी कर दी है। अभी वे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में डाक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds