CG VIDEO : खाने की तलाश में बस्ती में घुस आया भूखा तेंदुआ, फिर कुछ ऐसा हुआ कि चली गई जान

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से सटे सिंगारभाट गांव में तेंदुआ बीच बस्ती तड़के घुस आया। शरीर में तार फंसने से उसकी मौत हो गई है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब पहाड़ी से उतरकर एक तेंदुआ बस्ती में घुस आया था। मुर्गा का शिकार करने घुसे तेंदुए के शरीर में तार फंस गया था, जिससे छूटने के प्रयास में तेंदुआ खुद को घायल कर बैठा और उसकी मौत हो गई।

डीएफओ कृष्णा जाधव ने बताया कि, सिंगारभाट पहाड़ियों से सटा हुआ इलाका है। जहां बड़ी संख्या में तेंदुए हैं. खाने की तलाश में तेंदुआ पहाड़ी से उतरकर आबादी वाले इलाकों में घुस आते हैं. तड़के सुबह भी तेंदुआ शिकार की तलाश में बस्ती में घुस आया और मुर्गा को पकड़ने के चक्कर में दीवार और जाली के बीच फंस गया था. एक तार उसके शरीर में उलझ गया, जिसके बाद तेंदुए ने तार से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया. लेकिन तार उसके शरीर में उलझता चला गया और शरीर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds