अक्टूबर में मनाएं जाएंगे ये बड़े त्योहार, देखिए आने वाले व्रत-उत्सवों की लिस्ट

अक्टूबर के महीने में कई बड़े-त्योहार मनाए जाने वाले हैं। अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना अक्टूबर जल्द ही शुरू होने वाला है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। अक्टूबर माह में प्रदोष व्रत, एकादशी व्रत, पितृ पक्ष जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। हर त्योहार का अपना महत्व होता है। इस समय गणेश उत्सव चल रहा है। 28 सितंबर को बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। वहीं, कुछ दिनों बाद ही नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा। आइए, जानते हैं कि अक्टूबर महीने में कौन-से त्योहार किस तारीख को मनाए जाएंगे।

1 अक्टूबर 2023, रविवार : पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध

2 अक्टूबर 2023,सोमवार : महात्मा गांधी जयंती, संकष्टी चतुर्थी व्रत

4 अक्टूबर 2023, बुधवार : रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध

6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत

9 अक्टूबर 2023, सोमवार : एकादशी श्राद्ध

10 अक्टूबर 2023, मंगलवार : मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी

11 अक्टूबर 2023, बुधवार : प्रदोष व्रत

12 अक्टूबर 2023, गुरुवार : मासिक शिवरात्रि

14 अक्टूबर 2023,शनिवार : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

15 अक्टूबर 2023, रविवार : शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती

18 अक्टूबर 2023, बुधवार : तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी

19 अक्टूबर 2023, गुरुवार : उपांग ललिता व्रत

20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार : सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी

21 अक्टूबर 2023, शनिवार : सरस्वती पूजन

22 अक्टूबर 2023,रविवार : सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी

23 अक्टूबर 2023, सोमवार : महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार : नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती

25 अक्तूबर 2023,बुधवार : पापांकुशा एकादशी

26 अक्टूबर 2023, गुरुवार : प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा

28 अक्टूबर 2023, शनिवार : शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा

29 अक्टूबर 2023, रविवार : कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds