3 अक्टूबर को मंगल करेगा तुला राशि में प्रवेश, मेष-वृश्चिक सहित इन राशि वालों को मिलेगा अपार धन

प्रत्येह ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को महत्वपूर्ण माना गया है। मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आने वाले 3 अक्टूबर को मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के गोचर से कई राशियों का सितारा चमक उठेगा। मंगल 3 अक्टूबर को शाम 05.12 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। फिलहाल ग्रहों के सेनापति 18 अगस्त से कन्या राशि में विराजमान है। मंगल को रक्त, युद्ध, बिजली और तकनीक का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल अग्नि तत्व के ग्रह है।

मेष राशि

मेष राशि पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ऐसे में मंगल का गोचर इन्हें लाभ देगा। इस अवधि में लखपति बनने का सपना पूरा हो सकता है। शेयर मार्केट से पैसा मिलेगा। कर्मचारियों बड़े पद और सैलरी की नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि

मंगल के गोचर का शुभ प्रभाव मिथुन राशि पर दिखाई देगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में विशेष प्रगति होगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिवर्तन होंगे। मंगल की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर राशि

मंगल ग्रह का मकर राशि पर विशेष प्रभाव रहता है। इस अवधि में कोर्ट-कचहरी या किसी भी तरह के विवाद से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक मामलों में मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds