कार चालक ने डॉक्टर दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

जगदलपुर : जगदलपुर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ में एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपति को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश निवासी डॉक्टर के स्वर्णलता 33 वर्ष व उनके पति डॉक्टर अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर चर्च जा रहे थे कि जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे कि जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी।

घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गए। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया। घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds