लॉगिन

Video: बछड़े को बचाने के लिए शेर के झुंड से भिड़ गई मां, अंत में जो हुआ वह देखकर लोग भावुक हो गए

Viral September 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Video: बछड़े को बचाने के लिए शेर के झुंड से भिड़ गई मां, अंत में जो हुआ वह देखकर लोग भावुक हो गए

Video: बछड़े को बचाने के लिए शेर के झुंड से भिड़ गई मां, अंत में जो हुआ वह देखकर लोग भावुक हो गए

जब शेर झुंड में अटैक करते हैं तो शिकार का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। लेकिन एक मां ने खूंखार शिकारियों से अपने बछड़े को बचाने के लिए खुद की जान दे दी। सोशल मीडिया पर इस दिल को छू लेने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जंगल की दुनिया में भूख का राज चलता है।

यहां खूंखार शिकारी मौके की तलाश में रहते हैं। अब चाहे वह कोई बछड़ा हो या फिर व्यस्क भैंस, उन्हें अपनी भूख मिटाने से मतलब है। यही हुआ एक भैंस के साथ। दरअसल, शेरों के झुंड ने एक बछड़े को दबोच लिया था। बछड़े की मां ने बहादुरी दिखाई और बच्चे को बचाने के लिए शिकारियों भिड़ गई। शेरों ने बछड़े को तो छोड़ दिया लेकिन उन्होंने भैंस को ही अपना शिकार बना लिया। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर बोल रहे हैं कि यह मां ही कर सकती है।

मां ने खुद को कुर्बान कर बछड़े को बचा लिया

यह वीडियो 4.27 मिनट का है जिसमें देखा जा सकता है कि शेर और शेरनियां मिलकर भैंस के झुंड पर अटैक कर एक बछड़े को दबोच लेते हैं। बछड़े की मां बहादुरी दिखाते हुए शेरों से भिड़ जाती है। वह अकेले ही शेरों को भगाने के लिए उन पर धावा बोल देती है। शेर, बछड़े को तो छोड़ देते हैं लेकिन उसकी मां पर टूट पड़ते हैं।

भैंसों का पूरा झुंड यह देख रहा होता है। कुछ भैंस शेरों को भगाने का असफल प्रयास भी करती हैं। मम्मा भैंस भी आखिरी सांस तक लड़ती है। लेकिन शेरों की ताकत के आगे उसकी एक नहीं चलती। खूंखार शिकारी मिलकर उसे जमीन पर गिरा देते हैं, और बहादुर मां खुद को कुर्बान करके अपने बछड़े को बचा लेती है!

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds