VIDEO : इंसानियत! बुरी तरह कीचड़ में फंस गए थे हाथी, रेस्क्यू टीम ने बचाने के लिए पूरी जान लगा दी

हाथी बहुत समझदार और ताकतवर होते हैं। लेकिन कुछ परिस्थियां ऐसी होती हैं जिनमें फंसने के बाद वे खुद से अपनी मदद नहीं कर सकते। ऐसा ही हुआ था केन्या में दो हथिनियों के साथ। सूखे के बांध में बहुत कम पानी बचा था। ऐसे में जब वे प्यास बुझाने तालाब के पास गईं तो दलदल बन चुकी जमीन में फंस गईं। उन्होंने निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन भार भरकम होने की वजह से खुद कीचड़ से निकलना आसान नहीं था।

लगभग 48 घंटों तक वे जिंदगी और मौत बीच जूझती रहीं। जब इन हथिनियों के मुसीबत में होने की सूचना संबंधित लोगों को मिली तो रेस्क्यू ऑपरेशन ऑपरेशन चलाया गया। लोगों की एक टीम बुलाई गई। कड़ी मेहनत के बाद हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब एक बार फिर इस हार्ट टचिंग रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस रेस्क्यू को इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं और रेस्क्यू टीम की सराहना कर रहे हैं।

यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर ट्विटर हैंडल @ThebestFigen ने 19 सितंबर को पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – इंसानियत। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 22 लाख व्यूज और 75 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा – सैल्यूट है टीम को, जिसने इस हाथी को बचाया। वहीं दूसरे ने कहा कि ऐसा कॉन्टेंट मेरा दिन बना देता है। वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा कि दुनिया को ऐसे लोगों की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds