निज्जर के बाद कनाडा में मारा गया भारत का एक और दुश्मन, गैंगस्टर सुक्खा ढेर; एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था

ओटावा : भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो खालिस्तानी समर्थक अर्शदीप सिंह का करीबी था।
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। सुक्खा एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। कनाडा से वो भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था। साल 2017 में वो भारत से कनाडा भाग गया था।
बता दें कि अभी तक किसी गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। डुनेके मोगा जिले के दविंदर बंबीहा गिरोह का हिस्सा था। उसके खिलाफ पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या और अन्य जघन्य अपराधों के 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लारेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी
कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा की हत्या के मामले में लारेंस बिश्नोई के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से जिम्मेदारी ली है। सुक्खा, लारेंस में एंटी ग्रुप का वांटेड बदमाश था।
एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल आतंकी
एनआईए के अनुसार फोटोग्राफ में दिखाए गए व्यक्ति आरसी-38/2022/एनआईए/डीएलआई और आरसी-39/2022/एनआईए/डीएलआई की जांच में वांछित हैं।