सऊदी बना रहा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग, एक किमी होगी ऊंचाई, फिर शुरू हुआ काम

रियाद: दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा यूएई में है। इसे कड़ी टक्कर देने के लिए सऊदी अरब जेद्दा टावर बना रहा है। कुछ समय पहले इसका काम रुक गया था। लेकिन अब एक बार फिर इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है। यह बुर्ज खलीफा से 172 मीटर ऊंचा होगा, जिससे इसकी ऊंचाई एक किमी (1000 मीटर) हो जाएगी। इस बिल्डिंग का डेवलपमेंट पहले फेज में 1.5 वर्ग किमी में फैला होगा। इस प्रोजेक्ट को जेद्दा इकोनॉमिक सिटी के डेवलपमेंट के केंद्रबिंदु के रूप में देखा जाता है।

शिकागो के प्रैक्टिस एड्रियन स्मिथ, गॉर्डन गिल (AS+GG) ने इस रेगिस्तान में दुनिया के सबसे ऊंचे टॉवर की परिकल्पना की। इस टावर के कई इस्तेमाल होंगे। इसमें एक फोर सीजन होटल, अपार्टमेंट स्पेस, ऑफिस स्पेस और लाल सागर को देखने वाली दुनिया की सबसे ऊंची ऑब्जर्वेटरी होगी। मिडिल ईस्ट बिजनेस इंटेलिजेंस की 13 सितंबर 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी बिनलाडिन ग्रुप (SBG) ने जर्मनी फर्म बाउर के साथ मिल कर किया। इस टावर की नींव और पाइलिंग का काम 2010 की शुरुआत में हुआ।

फिर से निकाला गया टेंडर

लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि एसबीजी इससे अलग हो गया है। वहीं AS और जीजी प्रमुख आर्किटेक्चर फर्म के रूप में बनी हुई है। लेबनान की कंपनी दार अल- हंदासा इंजीनियरिंग सलाहकार के रूप में इसमें है। डिजाइन बूम की रिपोर्ट के मुताबिक जेद्दा इकोनॉमिक सिटी ने इस टावर को पूरा करने के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। बोलियों की समय सीमा इस साल के अंत तक निर्धारित की गई है। पाइलिंग और नींव का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

बुर्ज खलीफा की क्या है खासियत

इमारत का एक तिहाई काम हो चुका है। हालांकि यह कब पूरा होगा, इसकी तारीख अभी भी अज्ञात बनी हुई है। फिलहाल अभी भी दुबई का बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए है। इसकी ऊंचाई 828 मीटर है, जिसमें 163 फ्लोर हैं। 2004 में इसका निर्माण शुरू हुआ और 2010 में इसका काम पूरा हुआ। बुर्ज खलीफा के अंदर दो ऑब्जर्वेशन डेक हैं। पहला 124वें फ्लोर पर और दूसरा 148वें फ्लोर पर। इसके जरिए दुबई आने वाले लोग पूरे शहर को देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds