मंगल और सूर्य का ऐसा दुर्लभ संयोग पलट देगा इन राशि वालों की किस्मत, होगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होने वाला है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, सूर्य ने 17 सितंबर 2023 को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। कन्या राशि में पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद है। इस तरह कन्या राशि में सूर्य और मंगल की युति बन रही है। सूर्य और मंगल ग्रह दोनों ही अग्नि प्रधान माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से आपदा आने के संकेत मिलते हैं। सभी राशियों के जीवन पर इस युति का बड़ा प्रभाव होगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें मंगल और सूर्य जमकर लाभ देने वाले हैं। आइए, जानें वे राशियां कौन-सी हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों को सूर्य और मंगल की युति जमकर लाभ देने वाली है। आय में वृद्धि होगी। आपके कार्यों के प्रशंसा की जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। धन कमाने में आसानी होगी। इस समय अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

मंगल और सूर्य की युति  कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होने वाली है। कारोबार में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। । परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

सूर्य और मंगल की युति का वृश्चिक राशि वालों पर अनुकूल प्रभाव होगा। पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds