सरसों के तेल से लेकर काली मिर्च तक, हाथ से ये 5 चीजें गिरना हैं अशुभ

जल्दबाजी में चीजें हाथ से छूट जाना आम बात है। हालांकि इसका ज्योतिषीय और वास्तु कारण भी है। ऐसा कहा जाता है कि किसी चीज का हाथ से छूटकर गिरना अपशकुन होता है। जब चीजें हाथ से गिर जाती हैं, तो इसका अर्थ है कि कुछ बुरा होने वाला है। जानिए कुछ किन चीजों का हाथ से छूटकर गिरना अशुभ होता है।

पानी से भरा गिलास

हाथ से पानी से भरा गिलास गिर जाना अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस जातक के हाथ से पानी का गिलास गिरता है, उसकी तबीयत खराब होने के योग है। यह विभिन्न रोगों से पीड़ित होने का संकेत देता है।

सरसों का तेल गिरना

सरसों का तेल गिरना अशुभता का संकेत देता है। जिस घर में ऐसा होता है, वह परिवार ऋण में डूब सकता है। सरसों का तेल देवी लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है।

चावल गिरना

चावल को देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप माना जाता है। इसलिए चावल गिरना अशुभ संकेत होता है। यदि हाथ से चावल गिर जाए तो इसका अर्थ है कि देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। जिस कारण आप आर्थिक संकट में फं सकते हैं।

नमक गिरना

हाथ से नमक गिरना बुरा समाचार लेकर आता है। इसका मतलब है कि आपका जीवन विभिन्न कष्टों से घिरने वाला है। साथ किसी काम में असफल होने वाले हैं।

काली मिर्च गिरना

यदि किसी के हाथ से काली मिर्च गिर जाए तो उस जातक की चिंता किसी कारण बढ़ जाती है। हाथ से काली मिर्च गिरने का मतलब है कि आपका किसी करीबी से रिश्ता खराब होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds