लॉगिन

VIDEO : 10 किलोमीटर पर 1 नल, रोजाना पानी के लिए इतना संघर्ष करते हैं रामनाद गांव के लोग, वीडियो वायरल

Viral September 19, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : 10 किलोमीटर पर 1 नल, रोजाना पानी के लिए इतना संघर्ष करते हैं रामनाद गांव के लोग, वीडियो वायरल

VIDEO : 10 किलोमीटर पर 1 नल, रोजाना पानी के लिए इतना संघर्ष करते हैं रामनाद गांव के लोग, वीडियो वायरल

ऑक्सीजन की तरह ही पानी भी मानव जीवन के लिए बेहद महत्तवपूर्ण है। यही वजह है कि पानी बचाने के लिए ‘जल ही जीवन है’ का नारा दिया था। पर अफसोस की बात ये है कि दुनियाभर में आज भी तमाम जगहें ऐसी हैं, जहां पानी की काफी किल्लत है। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए मीलों दूर चलकर पानी का इंतजाम करना पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप पानी की कीमत बेहतर समझ पाएंगे।

पानी के लिए 10 किमी…

वायरल क्लिप को ट्विटर पर (@being_nimal) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- हर बूंद मायने रखती है। साथ ही वीडियो के बारे में बताते हुए लिखा है- ये नजारा दोपहर 2 बजकर 45 मिनट का है। यहां रामनाद (यूजर के मुताबिक) में छोटे बच्चे अपने परिवार के लिए पानी भरकर ले जाते हैं। उनके साथ अन्य लोग 4 घड़ा भरने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह से गांववालों के लिए यहां 4-5 नल है, जो 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कुछ लोगों को रोजाना इतनी दूरी तय करके घड़ा भर ले जाते हैं।

हालांकि, उनके पास 10 रुपये में एक गैलन पानी खरीदने का ऑप्शन रहता है। लेकिन, जो रोजाना 50-100 रुपये इस पर नहीं खर्च कर सकते। उनके पास दूसरा कोई चारा नहीं बचता। ऐसी स्थिति होती है जब अब नदी, नाले नहीं बचा पाते। ये स्थिति बदलनी चाहिए। लोगों को इस परेशानी से बाहर निकलाना होगा।

18 सितंबर को शेयर किए गए इस क्लिप को ट्विटर पर 41 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। साथ ही यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- मैं बहुत मजबूर महसूस कर रहा हूं। दूसरे ने कहा- रामनाथपुरम डिस्ट्रिक्ट में ये बहुत आम बात है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- हम आपके साथ है। खैर, इस वीडियो पर आपके क्या विचार हैं?

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds