CG – 30 लाख का स्वर्ण मुकुट : राजधानी में रिद्धि सिद्धि के साथ विराजेंगे मुकुट वाले गणेश, 1 अक्टूबर तक होगा विसर्जन, रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

रायपुर। सार्वजनिक पंडाल में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं में एक ऐसी प्रतिमा भी है जिसे सोने के मुकुट से सजाया जाता है। छत्तीसगढ़ में यह इकलौती ऐसी प्रतिमा होती है जिसे हर साल इसी श्रृंगार के साथ स्थापित किया जाता है। रायपुर के गोल बाजार में यह प्रतिमा ‍‍विराजित होती है।

श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति हनुमान मंदिर गोल बाजार में गणेश उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यही सोने के मुकुट वाले भगवान गणेश को विराजमान किया जाएगा। इस बार भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान होंगे। झांकी की भी खास सजावट की जा रही है।

 

समिति के पदाधिकारी केदार गुप्ता ने बताया कि स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार होने वाली सार्वजनिक गणेश उत्सव की यह पहली ऐसी प्रतिमा होती है। साल 2018 में स्थानीय व्यापारियों की मदद से स्वर्ण मुकुट तैयार किया गया, जिसे भगवान को समर्पित किया जाता है। रायपुर के गोल बाजार गणेश उत्सव की विशेष मान्यता है।

कुछ अलग करने की चाहत के साथ सोने के मुकुट को समिति ने तैयार करवाया। वर्तमान बाजार मूल्य के मुताबिक 700 ग्राम के इस सोने के मुकुट की कीमत 35 लाख रुपए से अधिक है। इसे समिति में ही वापस सुरक्षित रखा जाता है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पंडाल की सुरक्षा का ध्यान भी रखा जाता है।

गोल बाजार के पंडाल में इस बार झांकी में भगवान कृष्ण की लीलाएं देखने मिलेगी, सुदामा और कृष्ण की मित्रता के भाव के साथ झांकी में राधा रानी का प्रेम भी दिखेगा। भगवान कृष्ण राधा जी को मेहंदी लगाते नजर आएंगे। मीरा की भक्ति के भाव भी दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds