जन्मदिन पर पीएम मोदी ने आम लोगों की तरह किया मेट्रो का सफर, दिल्ली को दी नई मेट्रो लाइन की सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। भाजपा के साथ ही पूरा देश अपने लाडले प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दे रहा है। भाजपा ने आज से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की है। साथ ही आज से विश्वकर्मा योजना की भी शुरुआत हो गई है। एक विश्व नेता के रूप में उभर चुके प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से भी बधाइयां मिल रही हैं। दुनिया के कई प्रमुख राष्ट्र प्रमुखों से उनके मित्रवत संबंध बन गए हैं।
पीएम मोदी ने की दिल्ली मेट्रो की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने से पहले दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।
पीएम मोदी ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अपने सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई। इस अवसर पर अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम से समाज में नवनिर्माण को आगे ले जाने वाले सभी शिल्पकारों तथा रचनाकारों का हृदय से वंदन करता हूं।’’
वाराणसी के हनुमान मंदिर में पीएम मोदी के लिए प्रार्थना
उत्तर प्रदेश: वाराणसी के संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रार्थना की गई।
‘यशोभूमि’ और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तारित का उद्घाटन
पीएम मोदी ने द्वारका में ‘यशोभूमि’ और दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का भी उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तारित खंड द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन को द्वारका सेक्टर 25 से जोड़ेगा। दरअसल, देश में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। ऐसे में ‘यशोभूमि’ से इस कवायद को बढ़ावा मिलेगा।