लॉगिन

विदेशी कोच के बिना उतरेंगे शॉटगन निशानेबाज, दोनों कोच तकनीकी कारणों के चलते नहीं होंगे शामिल

Sports September 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
विदेशी कोच के बिना उतरेंगे शॉटगन निशानेबाज, दोनों कोच तकनीकी कारणों के चलते नहीं होंगे शामिल

विदेशी कोच के बिना उतरेंगे शॉटगन निशानेबाज, दोनों कोच तकनीकी कारणों के चलते नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली : भारतीय शॉटगन निशानेबाज आगामी एशियाई खेलों में विदेशी कोच के बिना खेलने उतरेंगे। शॉटगन में भारत के दो विदेशी कोच इटली के मार्सेलो ड्राडी और एन्नियो फाल्को हैं। दोनों का कोच के एक्रीडिटेशन (मान्यता पत्र) और अनुबंध संबंधी अन्य तकनीकी कारणों से एशियाई खेलों के लिए चीन के हांगझोऊ में जाना मुश्किल है। एशियाई खेल 23 सितंबर से शुरू होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने इस साल के शुरू में ट्रैप कोच ड्रैडी और स्कीट विशेषज्ञ फाल्को को भारत का शॉटगन कोच नियुक्त किया था।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने जब हांगझोऊ एशियाई खेलों की आयोजन समिति को खिलाड़ियों और उनके साथ जाने वाले अधिकारियों की सूची भेजी थी तो उस दौरान ड्रैडी का भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ अनुबंध हुआ था। एनआरएआई के सचिव राजीव भाटिया ने कहा कि भारतीय कोच विक्रम चोपड़ा ट्रैप टीम के साथ जाएंगे जबकि जितेंद्र बेनीवाल के स्कीट टीम के साथ यही भूमिका निभाने की संभावना है। विदेशी कोच ने तब अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे जब आईओए खिलाड़ियों और अधिकारियों की लंबी सूची तैयार करके उसे एशियाई खेलों के आयोजकों को भेज चुका था। यही वजह है कि उनका एशियाई खेलों में जाने की संभावना नहीं है।’ भाटिया ने कहा, ‘विक्रम ट्रैप टीम के साथ कोच की भूमिका निभाएंगे जबकि स्कीट में जितेंद्र बेनीवाल के जाने की संभावना है। हम स्कीट के लिए उनका नाम शामिल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।’

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds