सूरज डूबने के बाद कभी न करें ये 5 काम, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धार्मिक मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो उसका पुण्य उसे जरूर मिलता है। वहीं बुरे कर्मों की सजा भी उसे भुगतना ही पड़ती है। इसके अलावा नित्य दैनिक जीवन में भी कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए। भारतीय ज्योतिष परंपरा के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सूर्यास्त के बाद न करें खट्टी चीजों का दान

भारतीय चिंतन परंपरा में दान का विशेष महत्व बताया गया है। दान को लेकर भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सूर्यास्त होने के बाद कभी भी खट्टी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद खट्टे पदार्थ जैसे दही, अचार और नमक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

सूर्यास्त ने बाद न काटे नाखून

सूर्यास्तके समय और सूर्यास्त के बाद कभी बाल या नाखून नहीं कटवाना चाहिए। यह कार्य क्षौर कार्य  के अंतर्गत आता है। सूर्यास्त के बाद दाढ़ी भी नहीं बनाना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता आती है।

सूर्यास्त के बाद कभी न सोएं

शाम को दीपक जलाते समय सोना अशुभ होता है। अक्सर हम बुजुर्गों से भी यह कहते हुए सुनते हैं कि शाम को सोना अच्छा नहीं होता है। दरअसल शाम के वक्त देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और उस समय यदि कोई सोता है तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

पेड़ों को छूना

सूर्यास्त के बाद पेड़ों को भी नहीं छूना चाहिए। शाम को पेड़, फूल, पत्तियों आदि को छूने भी अशुभ होता है। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है।

घर की साफ-सफाई

सूर्यास्त के बाद घर में साफ-सफाई नहीं करना चाहिए। शाम के समय घर में झाड़ू लगाना शुभ नहीं होता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds