इस साल की गणेश चतुर्थी है खास, वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो नोट करें शुभ समय

गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-पाठ, मंत्र, जप और तप फलदायी होते हैं। भगवान लंबोदन भक्तों के जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं।
गणेशोत्सव पर सोना-चांदी, वाहन, जमीन जैसी शुभ चीजें खरीदने से लाभ होता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर शुभ योग बन रहा है। इस दौरान खरीदारी करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस अवधि में खरीदी गई वस्तुएं लाभ देती हैं। गणेश चतुर्थी पर स्वाति, विशाखा नक्षत्र और रवि योग का निर्माण होगा।
गणेश चतुर्थी 2023 पर वाहन खरीदने का शुभ समय
20 सितंबर 2023- दोपहर 2.59 बजे से 21 सितंबर सुबह 6.09 बजे तक।
21 सितंबर 2023- सुबह 6.09 बजे से दोपहर 2.14 बजे तक।
25 सितंबर 2023- सुबह 11.55 बजे से 26 सितंबर की सुबह 05.00 बजे तक।
27 सितंबर 2023- सुबह 6.12 बजे से रात 10.18 बजे तक।
गणेश चतुर्थी पर खरीदारी करने का महत्व
सनातन धर्म में भगवान् गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले अगर शिव पुत्र की पूजा की जाए तो कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा हो जाता है। गणपति उत्सव के 10 दिनों तक गणपति हर घर में विराजमान रहते हैं। कहा जाता है कि शुभ वस्तुएं खरीदने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जातक को भाग्य और लाभ प्राप्त होता है।