VIDEO : डीजल वाहनों पर लगेगी 10 प्रतिशत अतिरिक्त GST, नितिन गडकरी आज वित्त मंत्रालय को सौपेंगे प्रस्ताव

नई दिल्ली : परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए डीजल से चलने वाले वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की जीएसटी लगाने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को देने वाले हैं। गडकरी की ओर से ये प्रस्ताव ऐसे समय पर देने जा रहे हैं जब भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ाने के लिए जी20 में बायोगैस एलायंस की नीव रखी है।

नितिन गडकरी की ओर से मंगलवार को कहा गया कि प्रदूषण में कटौती के लिए डीजल वाहनों और जेनसेट पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत जीएसटी के रूप में ‘प्रदूषण कर’ लगाने की मांग करेंगे।

वित्त मंत्री को देंगे प्रस्ताव

63वें एनुअल सियाम कन्वेंशन में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। आगे कहा कि आज शाम को मैं वित्त मंत्री को लेटर देने जा रहा हूं, जिसमें डीजल वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds