VIDEO : जब सड़कों पर बहने लगी 22 लाख लीटर शराब, लोगों के घरों में भी घुसी, देखें कहां हुई ये अजीब घटना

लिस्बन : पुर्तगाल के साओ लोरेनो डी बाइरो में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, रविवार को सड़को पर रेड वाइन की नदी बहने लगी, जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लाखो लीटर की रेड वाइन सड़को पर बह रही है। बहाव इतना तेज है कि कई घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गया।

पुर्तगाल की सड़को पर बहने लगी रेड वाइन की नदी

लाखों लीटर रेड वाइन पुर्तगाल की साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़कों में बहने लगी। यह वाइन कस्बे की एक पहाड़ी से निकलकर सड़कों पर बहने लगी, जिसे देखकर सभी हैरान रह हए। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, 22 लाख लीटर से अधिक वैरेल वाली एक टैंक के फटने की वजह से सड़कों में रेड वाइन की नहीं बहने लगी। इस बहाव ने परेशानी खड़ी कर दी थी, क्योंकि यह पास के एक नदी की तरफ तेजी से बढ़ने लगी थी। रेड वाइन का बहाव इतना अधिक था कि घरों के बेसमेंट में भी भर गया।

घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग मदद के लिए पहुंची

घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग शर्टिमा नदी के शराब की नदी में बदलने से पहले कार्रवाई शुरू कर दी। रेड वाइन के बहाव को पास के खेत की तरफ प्रवाहित किया गया। इस घटना के लिए लेविरा डिस्टिलरी ने मांफी मांगी है और क्षति और मरम्मत से जुड़ी लागतों की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds