लॉगिन

IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया, कुलदीप यादव ने झटके पांच विकेट

National September 11, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया, कुलदीप यादव ने झटके पांच विकेट

IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया, कुलदीप यादव ने झटके पांच विकेट

कोलंबो। Asia Cup 2023, IND vs PAK Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला रिजर्व डे पर समाप्त हो गया है। इस मैच में रविवार के दिन बारिश ने खलल डाला था। फिर रिजर्व डे पर सोमवार को टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 356 रन लगाए। विराट कोहली 122 और केएल राहुल 111 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीत लिया है। कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 357 रनों का लक्ष्य चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम धराशायी हो गई। 128 के स्कोर पर टीम ने 8 विकेट गंवा दिए और चोटिल हारिस रऊफ व नसीम शाह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। इस तरह भारत ने 228 रनों से यह मैच जीता। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम किए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds