सिंगापुर से चप्पलों के अंदर छिपाकर ला रहा था सोने की ईंट, एयरपोर्ट पर पकड़ाया यात्री

चेन्नई : तमिलनाडू के त्रिची एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 10 सितंबर को सिंगापुर से वापस आने वाले एक यात्री के पास से सोने की ईंट जब्त की है। यात्री अपने चप्पल के भीतर 24कैरेट शुद्धता वाली 209 ग्राम सोने को छिपाकर ले जा रहा था। इसकी कीमत लगभग 12.50 लाख रुपये होगी। खुफिया जानकारी के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने यात्री के पास से सोने की ईंट जब्त की।

दोहा की विमान में सवार होने वाले यात्री के पास मिला विदेशी मुद्रा

दोहा की उड़ान में सवार होने वाले यात्री सलमान सुल्तान खान के पास जांच के दौरान सऊदी अरब, अमेरिक मुद्रा पाई गई। यात्री के पास से कुल 21450 सऊदी रियाल और 8100 यूएस डॉलर सहित कुल 11.44 लाख रुपये बरामद किया गया। सीआईएसएफ के जवान ने बताया कि यात्री को आरजीआईए कस्टम को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds