शेयर बाजार में गिरावट के बीच एलआईसी के स्टॉक में बंपर तेजी, 691 रुपये प्रति शेयर हुआ भाव

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। एक समय शेयर एनएसई पर शेयर 4.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 691 के स्तर को भी छू गया।

एलआईसी के शेयर में कारोबार

कारोबारी सत्र की शुरुआत में एलआईसी का शेयर 661.85 पर खुला। अब तक के कारोबारी सत्र में शेयर ने 691 का उच्चतम स्तर छुआ है। दोपहर 12 बजे शेयर 3.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 682.15 पर कारोबार कर रहा था। एलआईसी के शेयर में पिछले तीन महीने में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, YTD (Year To Date) आधार पर ये फ्लैट बना हुआ है।

एलआईसी के शेयर की मौजूदा कीमत के मुताबिक, कंपनी की मार्केट कैप 4.32 लाख करोड़ रुपये है और शेयर पीई रेश्यो 9.60 है। वहीं, एलआईसी की डिविडेंड यील्ड 0.44 प्रतिशत है।

LIC Mutual Fund Asset Management में किया निवेश

हाल ही में एलआईसी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया था कि कंपनी की ओर से एलआईसी मुचुआल फण्ड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ आईडीबीआई म्यूचुअल फंड के विलय लेनदेन की योजना के अनुसार राइट्स इश्यू में पूंजी निवेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds