सामूहिक दुष्कर्म केस के आरोपित के पिता ने भाजपा के पद से दिया त्याग पत्र, पीड़ितों को की न्याय दिलाने की मांग

रायपुर : मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में राखी बांध कर घर वापस आ रही दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित पूनम ठाकुर के पिता लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया गया है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे उपाध्यक्ष भाजपा मंडल मंदिर हसौद के पद से त्यागपत्र देते हुए सभी आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं पीड़ित बहनों को न्याय दिलाने की मांग की है।
दरअसल, पूनम ठाकुर सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित है। इस मामले में पुलिस ने सभी 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक आरोपित पुलिस वाले का बेटा भी है। पिता ने उसे पकड़कर थाने से तबादला करवा लिया इसकी वजह बताई कि जांच में कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इस मामले में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू और युगल किशोर को जेल भेजा गया है।
क्रांति सेना ने थाने का किया था घेराव
वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म मामले में पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रदेश अध्यक्ष आशीष आजाद के नेतृत्व में थाने का घेराव किया था। घेराव में मांग की गई थी कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। आरोपितों को फांसी देने की मांग की गई। है।