सीआरपीएफ का जवान सड़क हादसे में घायल, हालत नाजुक, उपचार के लिए मेकाज से रायपुर रेफर

बीजापुर : जिले में स्थित डीआईजी कार्यालय में पदस्थ एक जवान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए बीजापुर से मेकाज रेफर किया गया। उपचार के दौरान जवान की खराब हालत को देखते हुए उसे सेना के हेलीकॉफ्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले में स्थित सीआरपीएफ डीआईजी कार्यालय में पदस्थ मुकेश कुमार 38 रविवार की रात को अपने कार्यालय से काम खत्म करने के बाद अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

घटना के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां जवान की खराब स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेकाज रेफर कर दिया। जवान को बीती रात करीब ढाई बजे के लगभग मेकाज लाया गया, जहां जवान के स्थिति को देखते हुए रातभर उसे निगरानी में रखा गया था। जवान की खराब हालत को देखते हुए सुबह 8 बजे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। जहां मेकाज में लगी एंबुलेंस के माध्यम से जवान को एयरपोर्ट लेकर पहुंचे। 10 बजे के लगभग सेना के हेलीकॉफ्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds