लॉगिन

CG VIDEO : इस शहर में घूमता दिखा भालू, मॉर्निंग वॉक में निकले लोग वापस घर में जा दुबके

Chhattisgarh September 4, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG VIDEO : इस शहर में घूमता दिखा भालू, मॉर्निंग वॉक में निकले लोग वापस घर में जा दुबके

CG VIDEO : इस शहर में घूमता दिखा भालू, मॉर्निंग वॉक में निकले लोग वापस घर में जा दुबके

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय में शहर में जंगल से निकलकर भालू रिहायसी इलाके में घूम रहे हैं। सोमवार की सुबह सुबह शहर के गलियों में भालू घूमता हुआ नजर आया. जिसे देख सुबह टहलने निकले लोग वापस घर के अंदर जा घुसे. लोगों के बसाहट के बीच भालू के पहुंचने से लोगों में दहशत में हैं. यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है। लगातार भालुओं का शहरी क्षेत्रों में आना जाना होने लगा हैं।

जानकारी के अनुसार, कांकेर शहर के एकता नगर वार्ड की गलियों में सुबह-सुबह एक भालू घूमता नजर आया है. सुबह घर से टहलने निकलने वाले लोगों की नजर जैसे ही भालू पर पड़ी, लोग वापस अपने घरों में घुस गए. इस दौरान भालू बिजली विभाग के दफ्तर सहित जनरल हॉस्टल के आसपास काफी देर तक घूमता रहा. देखा जा रहा है कि शहर में लगातार भालुओं की आमद जारी है. भालू शहर के गली मोहल्लों में आये दिन नजर आ रहे है. भोजन पानी की तलाश में भालू रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं. जिन्हें रोक पाने में विभाग पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है. भालू के हमले में अब तक काफी लोग घायल तो कुछ की मौत भी हो चुकी है। बहरहाल खतरे को भांपकर लोग घरों में दुबक गए तो वहीँ बच्चे घरों के खिड़कियों से उत्सुकता वस भालू को देखने लगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds