लॉगिन

पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग, 40 से ज्यादा की मौत

World September 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग, 40 से ज्यादा की मौत

पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग, 40 से ज्यादा की मौत

कांगो :  अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के ऊपर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई कर दी, जिसमें 40 से ज्यााद लोगों के मारे जाने की खबर है। यह कार्रवाई कांगो की सेना ने की है। सेना ने शुरू में सात मौतों के मारे जाने की जानकारी दी थी।

सरकार ने पूर्वी कांगो के शहर गोमा में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों पर कार्रवाई की थी, जिसमें 56 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

कथित वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने कार्रवाई की

दरअसल, एक पुलिसकर्मी पर हमले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांगो की सेना ने गोमा शहर में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और अन्य विदेशी संगठनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को हिंसक तरीके से तितर-बितर कर दिया।

अधिकारियों ने क्या कहा?

कांगो के अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सेना के कार्रवाई करते हुए सात प्रदर्शनकारियों को मार गिराया। मगर सेना के ही दो अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या 40 से ऊपर है।

संयुक्त राष्ट्र मौतों की जांच कर रहा है

वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि के वह सैनिकों द्वारा प्रदर्शनकारियों की मौतों की जांच कर रहे हैं। प्रांतीय सेना के प्रवक्ता गुइलाउम एनडजिक ने इन रिपोर्टों का खंडन किया और कहा कि मरने वालों की संख्या सात बनी हुई है। बता दें कि कांगों सेना के अधिकारियों का एक वीडियो बायरल है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सेना दर्जनों शवों को एक ट्रॉली में घसीटते हुए भर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds