रिटायर्ड सूबेदार ने जमीन विवाद में भाई व भतीजे की गोली मारकर की हत्या, बेटी को भी मारी गोली

सागर : जमीन विवाद को लेकर ढाना के पास लालेपुर गांव में एक रिटायर्ड फौजी (सूबेदार) ने अपने भाई व भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से भाई व भतीजे सहित बेटी पर भी फायर किया। इसके बाद मोटर साइकिल से भाग निकला।

स्वजन तीनों घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद भाई व भतीजे को मृत घोषित कर दिया, वहीं आरोपित की बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। जमीन के लिए भाई द्वारा भाई की हत्या किए जाने की वारदात से गांव में मातम का माहौल है।

आरोपित रामाधार तिवारी का पत्नी का कहना है कि उसके पति रिटायर्ड होने के बाद अक्सर शराबखोरी करते थे। आज सुबह गांव से बाहर गुस्से में घर आए। उन्होंने बंदूक निकाली और बाहर जाने लगे। बेटी वर्षा ने रोका तो उसे गोली मार दी। इसके बाद जाकर राममिलन व अजय को गोली मारी। रामाधार की पत्नी के मुताबिक उसके पति सट्टा भी खेला करते थे।

एक माह पहले ली थी बंदूक

घर पर रक्षाबंधन मनाने आई बहनों ने बताया कि रामधार घर में बच्चों व पत्नी के साथ मारपीट करता था। करीब एक महीने पहले वह बंदूक लाया था, जिससे फायर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds