लॉगिन

सीएम बघेल ने 655 करोड़ की विकास कार्यों का किया शिलान्यास, महासमुंद को नगर पालिक निगम बनाने की घोषणा

Chhattisgarh August 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सीएम बघेल ने 655 करोड़ की विकास कार्यों का किया शिलान्यास, महासमुंद को नगर पालिक निगम बनाने की घोषणा

सीएम बघेल ने 655 करोड़ की विकास कार्यों का किया शिलान्यास, महासमुंद को नगर पालिक निगम बनाने की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद के प्रवास के दौरान जिले को 655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 71.08 करोड़ रुपये की लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत के 91 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महासमुंद मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी।

महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम में की घोषणाएं

1.ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

2.नगर पालिका महासमुंद को नगर पालिक निगम बनाने की घोषणा

  1. महासमुंद में कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण को अगले वर्ष के बजट में शामिल करने की घोषणा

आज के इस समारोह में प्रदेश की 18 नयी तहसीलों और 13 नये अनुविभागीय कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है। इन्हें मिलाकार प्रदेश में अब 250 तहसीलें और 122 अनुविभाग हो जाएंगे। पौने पांच सालों में हमने 06 नये जिलों का गठन किया है। प्रदेश में जिलों की संख्या 33 हो चुकी है। पहले सिर्फ 6 मेडिकल कालेज थे, हमने चार नए मेडिकल कालेज जिनमें एक का अधिग्रहण किया और अब प्रदेश में चार और नए मेडिकल कालेज गीदम, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, मनेन्द्रगढ़ में खोलने जा रहे हैं। अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने 2.38 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम घोंच तथा 1.72 करोड़ रूपए की लागत से भुल्का (पथियापाल) में स्थापित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र, जिला अस्पताल महासमुंद में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में 30 लाख रुपये की लागत से बनाए गए ब्लड बैंक तथा 12 लाख रुपये की लागत से स्थापित हमर लैब का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 13 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से 18 गांवों के पूर्ण हो चुके पेयजल योजना के कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 27 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण की 65 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के तहत 11 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हो चुके 4 उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कार्य का भी लोकार्पण किया।

इनमें से साई-सराईपाली पहुंच मार्ग में करमेल नाला पर 3.06 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, 2.90 करोड़ रूपए की लागत से बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग में नैनी नाला पर निर्मित पुल, 3.24 करोड़ रूपए की लागत से गहनाखार-छिन्दपाली-लिमगां मार्ग में पुल निर्माण और 2.37 करोड़ रूपए की लागत से भुथियाडीह-कल्लूदूड़ा मार्ग के मुरमुरी नाला पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल है।

मुख्यमंत्री  ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 4.09 करोड़ रूपए की लागत के 3 कार्यों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 2.05 करोड़ रूपए की लागत के 6 कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.71 करोड़ रूपए की लागत के 17 कार्यों, वन विभाग के 3.73 रूपए की लगात के 16 कार्य, विद्युत विभाग 4.09 करोड़ रूपए की लागत के 2 कार्य और आयुष विभाग के 2.55 करोड़ रूपए की लागत के 1 कार्य का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में नर्रा, बंजारी, सुरंगी नाला बंसुला में निर्मित हाई टेक बेरियर सहित नरवा विकास के कार्यों का भी लोकार्पण हुआ।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds