लॉगिन

बाइक से नक्सल प्रभावित गांव पहुंचे मंत्री लखमा, ग्रामीणों से बोले- सड़क बनेगी तो विकास होगा, इसलिए सहयोग दें

Chhattisgarh August 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बाइक से नक्सल प्रभावित गांव पहुंचे मंत्री लखमा, ग्रामीणों से बोले- सड़क बनेगी तो विकास होगा, इसलिए सहयोग दें

बाइक से नक्सल प्रभावित गांव पहुंचे मंत्री लखमा, ग्रामीणों से बोले- सड़क बनेगी तो विकास होगा, इसलिए सहयोग दें

सुकमा : आजादी के 76 सालों बाद पहली बार कोई मंत्री छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके के गांवों में पहुंचा। मंत्री कवासी लखमा दुपहिया पर सवार होकर कोंटा ब्लाक के धुर नक्सल प्रभावित रामराम व पिडमेल इलाके में पहुंचे। मंत्री लखमा ने यहां के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान मंत्री लखमा ने गांव में स्कूल भवन का शिलान्यास किया।

छत्‍तीसगढ़ का धुर नक्सल प्रभावित इलाका है यह गांव

सुकमा जिले के कोंटा ब्लाक का रामाराम, पिडमेल व करिगुंडम गांव जोकि धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा दुपहिया वाहन से इस नक्‍सल प्रभावित गांव पहुंचे। रामाराम व पिडमेल गांव में ग्रामीणों से बात करते हुए मंत्री लखमा ने कहा, गांव में जब तक सड़क नहीं पहुंचेगी तब तक विकास नहीं होगा। इसलिए इन इलाकों में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, आप लोग सहयोग दें।

मंत्री लखमा ने कहा, सड़क बनने के बाद यहां बिजली, पानी, सरकारी योजनाएं आएगी। इससे यहां रोजगार बढ़ेंगे। हमारी सरकार इन इलाकों में विकास पहुंचाने का काम कर रही है। ताकि यहां के लोगों को मुलभूत सुविधाएं मिले सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds