लॉगिन

छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार:सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बरसेंगी राहत की फुहारें

Chhattisgarh August 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार:सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बरसेंगी राहत की फुहारें

छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार:सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बरसेंगी राहत की फुहारें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया था। मगर आने वाले दिनों में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। जिसके बाद रायपुर संभाग के बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में भी बारिश हो सकती है।

बारिश का मुख्य क्षेत्र सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। वहीं कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

बस्तर में भी हलचल बढ़ने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की तरफ जाने की संभावना है, इसलिए मानसून की एक्टिविटी थोड़ी बढ़ सकती है। पहले सरगुजा संभाग और फिर धीरे-धीरे बस्तर संभाग की ओर मानसूनी हलचल बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 12 अगस्त तक 629.2 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

गर्मी से लोग परेशान

पिछले 2 दिनों की बात की जाए तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है। रायपुर में तो पिछले 2 दिनों से मौसम एक दम साफ रहा है। शनिवार को तो तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी भी थी। जिससे लोग परेशान होते रहे, यही हाल दुर्ग और बिलासपुर में भी रहा।

तापमान में नहीं होगा विशेष परिवर्तन

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवात पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी-तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। जिसके असर से आज प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, हांलाकि तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds