24 अगस्त को वक्री होंगे बुध, इन 3 राशि वालों पर जमकर बरसेगा धन, खूब मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद वक्री या मार्गी होते हैं। वहीं, 24 अगस्त 2023 रविवार को बुध ग्रह, सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध ग्रह हो बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो तो स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बुद्धि तीव्र होती है। साथ ही हर कार्य में सफलता मिलती है। बुध के वक्री होने से सभी राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बुध ग्रह जिस समय वक्री होंगे, उसी समय अस्त अवस्था में भी होंगे। यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशि

बुध ग्रह का अस्त अवस्था में वक्री होना कन्या राशि वालों के लिए काफी लाभकारी होने वाला है। इस दौरान इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके कार्यों की तारीफ होगी। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों का मुनाफा होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

बुध ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि  वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से कोई इच्छा पूरी नहीं हुई है तो वो अब पूरी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button