तेज़ रफ़्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर ही मौत

फरसगांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे 30 में बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि,मोटरसाइकिल में सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागाँव का है।
अनियंत्रित कार राहगीर को टक्कर मारकर घर में जा घुसी
नेशनल हाईवे 30 के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राहगीर को ठोकर मारते हुए घर में घुस गई। वहीं दूसरी ओर चलती बाइक पर बिजली तार गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला लखनपुर, गांधीनगर थाना क्षेत्रका है।
घायल जिला अस्पताल भेजे गए
पहली घटना में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राहगीर को ठोकर मारते हुए घर में घुस गई। इसके बाद घायल राहगीर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही घर में लगे सेटर भी डैमेजी हो गया। यह पुरा घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 का है।
चलती बाइक पर गिरा बिजली का तार, पिता सहित दो बच्चें
दूसरी घटना गारम तुर्रापानी की है। जहां चलती बाइक पर बिजली का तार गिर गया। इस हादसे में पिता सहित दो मासूम बच्चे घायल हो गए। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।