कार में ले जा रहे थे 50 किलो गांजा, पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथो किया गिरफ्तार

बसना : जिले में पुलिस अंतर्राज्यीय दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुचना मिली कि, दो व्यक्ति लाल रंग की कार में ओड़ीसा से लेकर बलौदाबाजार गांजा लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास लगभग 50 किलो गांजा जिसकी कीमत 2 लाख रूपये बताई जा रही है, और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि, गांजा तस्कर अक्सर ओड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में गांजे की खेप लेकर जाते हैं। ऐसे ही तस्करों के एक गिरोह को पुलिस ने आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दोनों राज्यों की पुलिस के बीच हुई थी बैठक

बीते कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा पुलिस की आधिकारिक रूप से बैठक हुई थी। जिसमे पुलिस द्वारा गांजा तस्करी समेत कई आपराधिक मामलों में संयुक्त रूप से कार्य करने की सहमति बनी थी। जिसमे सीमा सुरक्षा और तस्करी बैठक का अहम मुद्दा था, जिसको लेकर कई बड़े फैसले लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds