शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ बनाए संबंध : प्रेग्नेंट होने पर बंगाली डॉक्टर से कराया गर्भपात, गिरफ्तार

कोरबा ; जिले में पुलिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच के बाद गर्भपात की दवा देने वाले एक झोलझाप डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका के साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

जटका चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपी युवक मोहर सिंह गौड़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, जांज के दौरान गर्भपात कराने की बात भी सामने आई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गर्भपात की दवा देने वाले आरोपी झोलझाप डॉक्टरको गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किया गया डॉक्टर कल्पतरू राय गांव कुलाछी, थाना धमतला, जिला पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

वहींं, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि गांव में ही रहने वाले युवक ने नाबालिग को अपने झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसके साथ शादी करने की बात कहकर संबंध बनाता रहा। जब नाबालिग गर्भवती हुई तब युवक शादी से इनकार करते हुए बहला फुसला कर बंगाली डॉक्टर के पास लेकर गया, जहां उसका गर्भपात करा दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds