लॉगिन

जया बच्चन को धर्मेंद्र आज भी क्यों बुलाते हैं ‘गुड्डी’, RARKPK एक्टर ने बताई वजह और सुनाया किस्सा

BOLLYWOOD August 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जया बच्चन को धर्मेंद्र आज भी क्यों बुलाते हैं ‘गुड्डी’, RARKPK एक्टर ने बताई वजह और सुनाया किस्सा

जया बच्चन को धर्मेंद्र आज भी क्यों बुलाते हैं ‘गुड्डी’, RARKPK एक्टर ने बताई वजह और सुनाया किस्सा

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जया भच्चन हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। इन्होंने बॉलीवुड में एंट्री साल 1971 में की थी। वह फिल्म ‘गुड्डी’ में धर्मेंद्र के साथ नजर आई थीं। इसमें वह एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखा रही थीं, जो कि धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन थी।

एक्ट्रेस ने पहले भी इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड के ही-मैन पर उनका क्रश भी था। अब वह एक बार फिर RARKPK में एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी हैं। हालांकि इसमें इनका रिश्ता नफरत से भरा दिखाया गया है।

धर्मेंद्र ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ऊपर करण जौहर द्वारा रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि वो आज भी जया बच्चन को गुड्डी बुलाता हें। उन्होंने इस दौरान उस पल को याद किया, जब उनका पहला फोटो सेशन एक्टर के ही घर पर हुआ था और उस दौरान भी एक्ट्रेस ने कहा था कि वह धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उस वक्त एक्टर को कई डायलॉग्स भी सुनाए थे।

जया बच्चन को इस नाम से बुलाते हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने स्टेज पर जया बच्चन के एक्टिंग स्किल्स की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था, ‘गुड्डी बहुत अच्छी एक्ट्रेस है। हम एक-दूसरे से आज भी मिलते रहते हैं। हम जब भी मिलते हैं तो उसे बहुत अच्छा लगता है। वो गुड्डी ही है मेरी।’ फिल्म Guggdi के रिलीज के 52 साल बाद भी जया बच्चन आज भी उनके लिए ‘गुड्डी’ हैं।

जया बच्चन और धर्मेंद्र बने हैं पति-पत्नी

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें धर्मेंद्र ने कंवल का रोल निभाया है, जिसकी यादाश्त चली गई है। लेकिन जब वो जामिनी यानी शबाना आजमी से मिलते हैं, तो सब यादें ताजा हो जाती हैं। और अंत में उनकी मौत हो जाती है। वहीं, धन लक्ष्मी के किरदार में जया बच्चन हैं, जो कि धर्मेंद्र की पत्नी बनी हैं और वो एक्टर से बेहद नफरत करती हैं। अपने बच्चों को भी उनके पास फटकने नहीं देती हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds