लॉगिन

Salaar Part 1 Ceasefire के ट्रेलर में नजर आएगा एक बड़ा इंटरनैशनल स्टार?, जिन्हें अब तक रखा गया है सीक्रेट

BOLLYWOOD August 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Salaar Part 1 Ceasefire के ट्रेलर में नजर आएगा एक बड़ा इंटरनैशनल स्टार?, जिन्हें अब तक रखा गया है सीक्रेट

Salaar Part 1 Ceasefire के ट्रेलर में नजर आएगा एक बड़ा इंटरनैशनल स्टार?, जिन्हें अब तक रखा गया है सीक्रेट

मुंबई : ‘सालार: पार्ट 1 – सीज़फ़ायर’ का हार्डकोर एक्शन से भरपूर टीज़र अपनी रिलीज़ के साथ एक तूफान लेकर आया। इस टीज़र में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कुछ मेगा स्टार कास्ट की झलक दिखी, वहीं फिल्म की बाकी कास्ट का खुलासा होना अब भी बाकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसमें एक बड़ी इंटरनैशनल स्टार कास्ट भी होगी जो सालार यूनिवर्स का हिस्सा है।

हालांकि इसे अभी एक सीक्रेट रखा गया है लेकिन ट्रेलर में इसका खुलासा हो सकता है।वैसे ये वास्तव में लार्जर देन लाइफ फिल्म होने जा रही है। टीज़र अपने पीछे ये सवाल भी छोड़ गया है कि क्या फिल्म में एक बड़ी इंटरनैशनल स्टार कास्ट आएगी नजर?

टीनू आनंद टीज़र में गुंडों को सम्बोधित करते हुए दिख रहे

बड़े इंटरनैशनल स्टार का ख्याल तब मन में आता है जब टीनू आनंद टीज़र में गुंडों को सम्बोधित करते हुए दिख रहे हैं जो इंटरनैशनल माफिया जैसा दिखता है। इसके अलावा, एक रिबेल के रूप में प्रभास भी इंटरनैशनल छाप छोड़ रहे हैं, जो सालार के रूप में अपने खौलते खून के साथ वर्ल्ड माफिया से लड़ते दिखे थे।

क्या ट्रेलर में एक बड़ा इंटरनैशनल स्टार आएगा नजर?

फिल्म के टीज़र ने जाहिर तौर पर ये सवाल उठाया है, तो क्या यही कारण है कि टीनू आनंद ने गुंडों से अंग्रेजी में बात की? क्या सालार को इंटरनैशनल लेवल पर अपना कोई दुश्मन मिलने वाला है? क्या ट्रेलर में एक बड़ा इंटरनैशनल स्टार आएगा नजर? आखिर फिल्म की पूरी कास्ट से पर्दा कब उठाया जाएगा जिससे सालार फैन्स की बेताबी कम हो सकें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds