लॉगिन

सनी देओल फिर लेकर निकले अपनी ‘गड्डी’, ‘गदर-2’ का नया गाना देख झूम उठेंगे आप

BOLLYWOOD August 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सनी देओल फिर लेकर निकले अपनी ‘गड्डी’, ‘गदर-2’ का नया गाना देख झूम उठेंगे आप

सनी देओल फिर लेकर निकले अपनी ‘गड्डी’, ‘गदर-2’ का नया गाना देख झूम उठेंगे आप

मुंबई : सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इससे पहले मेकर्स अपने फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर और दो गाने तो मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं।

अब हाल ही में ‘गदर 2’ से सात दिन पहले मेकर्स ने फिल्म के सुपरहिट गाने ‘मैं निकला ओ गड्डी लेके’ का रिप्राइज वर्जन रिलीज किया है, जिसे आज की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस गाने को सुनने के बाद आप भी सनी देओल-अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

मैं निकला गड्डी लेके गाना ‘गदर 2’ से हुआ रिलीज

ग़दर 2 अब तक ‘उड़ जा काले कावा’ रिलीज किया गया था, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला था। इसके बाद अमीषा पटेल और सनी देओल के ‘खैरियत’ गाने ने भी ऑडियंस को भावुक कर दिया था। अब हाल ही में जिस गाने ‘मैं निकला ओ गड्डी लेके’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो भी आउट हो चुका है।

मैं निकला ओ गड्डी लेके गाने में मेकर्स ने नया फ्लेवर डाला है। गाने में सन्नी देओल का देसी अंदाज मासूमियत से भरा हुआ है, तो वहीं तारा सिंह के बेटे बने जीते का मॉर्डन डांस भी उसमें नया फ्लेवर डाल रहा है। इन सबके बीच सकीना के लुक से लेकर उनका शर्माना और उनका मस्ती भरा डांस इस गाने में चार चांद लगा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds