कैसा है ‘ओह माय गॉड 2’ का ट्रेलर? क्या उम्मीदों पर खरे उतरे पंकज त्रिपाठी-अक्षय कुमार?

मुंबई : अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अक्षय कुमार की मंद मुस्कान के साथ ही पंकज त्रिपाठी की डायलॉग डिलीवरी तक तीन मिनट का ये ट्रेलर खुद से आपको जोड़े रखेगा।

हालांकि, इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के ‘शिव के दूत’ के किरदार के बारे में बहुत ज्यादा नहीं दिखाया गया है। ‘ओह माय गॉड-2’ से अक्षय कुमार के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी काफी उम्मीद है। ये फिल्म साल 2012 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई परेश रावल स्टारर OMG का सीक्वल है।

ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार के ट्रेलर को तो ज्यादा विस्तार तरह से नहीं दिखाया गया है, लेकिन इस ट्रेलर में कुछ ऐसी झलकियां सामने आई, जिसे देखने के बाद आप ये फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो जाएंगे। अगर फिर भी आप सोच रहे हैं, तो इन पांच कारणों की वजह से आप ये फिल्म देख सकते हैं।

एडल्ट एजुकेशन के केस को कैसे सुलझाएंगे शिव के दूत

साल 2012 में रिलीज हुई ‘ओह माय गॉड  में परेश रावल के नास्तिक से आस्तिक बनने की कहानी को दिखाया गया था। हालांकि, फिल्म में बड़ी ही सटीकता से ये दर्शाया गया था कि कैसे अंधविश्वास में डूबकर लोग अपने पैसे लुटाते हैं। कान्हा बनकर अक्षय कुमार परेश रावल के केस को लड़ने में उनकी मदद करते हैं।

हालांकि, ओह माय गॉड 2 का सब्जेक्ट बिल्कुल ही अलग है। इस फिल्म में ‘एडल्ट एजुकेशन’ को लेकर खुलकर बात की जाएगी, जिस पर आज भी खुलकर बात करने से लोग बचते हैं। अब  ‘ओह माय गॉड-2’ में अक्षय कुमार शिव के दूत बनकर कैसे एक बच्चे को इंसाफ दिलाने के लिए पंकज त्रिपाठी का केस लड़ने में मदद करेंगे, ये देखने के लिए आप थिएटर जरूर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds