लॉगिन

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, हम दिल दे चुके सनम समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके काम

BOLLYWOOD August 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, हम दिल दे चुके सनम समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके काम

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड, हम दिल दे चुके सनम समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके काम

मुंबई : प्रसिद्ध फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि देसाई का शव मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित रायगढ़ के कर्जत इलाके में उनके एन डी स्टूडियो में लटका हुआ पाया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस देसाई के स्टूडियो पहुंची। उन्होंने कहा कि देसाई की मौत के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

इससे पहले नितिन पर 51 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था।

बता दें कि नितिन देसाई ने बाॅलीवुड फिल्म हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें 4 बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds