लॉगिन

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को बताया रियल लाइफ हीरो, थालापति 68 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

BOLLYWOOD August 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को बताया रियल लाइफ हीरो, थालापति 68 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को बताया रियल लाइफ हीरो, थालापति 68 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

मुंबई : तमन्ना भाटिया बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों बनी हुई हैं। विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद वह लगातार चर्चा में हैं। जब भी मौका मिलता है तब ये कपल एक दूसरे की तारीफ करने में जरा भी पीछे नहीं हटते। कई बार दोनों को एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट और साक्षात्कार के जरिए इशारों में प्यार का इजहार करते देखा जा चुका है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना ने विजय को अपना हीरो बताया। गैलाटा के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री से विजय के बारे में अपने विचारों का उल्लेख करने के लिए कहा गया। इस दौरान उनकी तस्वीर स्क्रीन पर आ गई।

जिस पल ऐसा हुआ एक्ट्रेस शरमा गईं। फिर उन्होंने कहा कि वह उनके  वास्तविक जीवन के हीरो हैं। तमन्ना इस समय रजनीकांत के साथ अपनी आगामी फिल्म जेलर का प्रचार कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह लोकेश कनगराज की लियो के बाद अभिनेता विजय की अगली फिल्म थलपति 68 में नजर आ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए अभिनेत्रियों की रेस में वह सबसे आगे चल रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म साइन की है तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अभी तो यह सच नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसे जरूर बताएंगी। बता दें कि थलापति 68 का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना को आखिरी बार जी कर दा और सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरीज में देखा गया था। लस्ट स्टोरीज 2 में अभिनेत्री ने विजय के साथ जमकर बोल्ड सीन दिए थे। हालांकि, जनता को ये दोनों ही सीरीज कुछ खास पसंद नहीं आई थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds