लॉगिन

रायपुर की आउटर कालोनियों में पुलिस ने तड़के मारा छापा, अपराधियों में हड़कंप, 100 से ज्यादा निगरानी बदमाश पकड़ाए

Chhattisgarh August 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर की आउटर कालोनियों में पुलिस ने तड़के मारा छापा, अपराधियों में हड़कंप, 100 से ज्यादा निगरानी बदमाश पकड़ाए

रायपुर की आउटर कालोनियों में पुलिस ने तड़के मारा छापा, अपराधियों में हड़कंप, 100 से ज्यादा निगरानी बदमाश पकड़ाए

रायपुर : राजधानी रायपुर की आउटर कालोनियों में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने मंगलवार सुबह सरप्राइज दबिश दी। टीकरापारा थाना इलाके की बोरिया आरडीए और बीएसपी कालोनियों और देवपुरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी समेत ईरानी डेरा और भाटागांव बस स्टैंड समेत डीडी नगर की कई कालोनियों में पुलिस ने छापा मारा।

कई स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों समेत थानों के निगरानी बदमाश को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आईजी रतनलाल डांगी ने शहर में चुनाव के मद्देनजर गुंडे, बदमाशों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस ने 17 लोकेशनों पर सरप्राइज दबिश दी है। पुलिस की इस सरप्राइज चेकिंग में 6 सीएसपी और 12 थानेदारों के साथ बड़ी संख्‍या में जवान थे। 6 सीएसपी और 12 थानेदारों के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग इलाकों में सरप्राइज चेकिंग की। बताया जा रहा है कि इस सरप्राइज चेकिंग के तहत सभी थानों में 100 से ज्यादा वारंटी, निगरानी बदमाश समेत आसामाजिक तत्वों की पकड़े गए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds