फैक्ट्री में नौकरी, डेब्यू के 4 साल फ्लॉप रहा करियर, सूर्या के बारे में जानिए 5 अनसुनी बातें

मुंबई : साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सूर्या ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘विक्रम वेधा’, ‘जय भीम’, ‘सिंघम’, ‘रक्त चरित्र’ जैसी तमाम मूवीज में दमदार अभिनय दिखाया है। तमिल इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से लाखों दिलों को अपना बनाया है। आज 23 जुलाई को वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम उनके कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बात करेंगे, जिनके बारे में शायद ही आपको मालूम होगा।

सूर्या का जन्म 23 जुलाई 1975 को अनुभवी तमिल अभिनेता शिवकुमार और उनकी पत्नी लक्ष्मी के घर हुआ था। उन्होंने पद्म शेषाद्री बाला भवन स्कूल और सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की और चेन्नई के लोयोला कॉलेज से डिग्री हासिल की। तमिल फिल्मों में अपनी शुरुआत करने से पहले, एक्टर ने कुछ समय के लिए कपड़ों की कंपनी में काम किया। उनके भाई कार्तिक शिवकुमार भी तमिल फिल्म उद्योग में एक लोकप्रिय अभिनेता हैं।

सूर्या का असली नाम

भले तमिल फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स उन्हें सूर्या के नाम से जानते हैं, लेकिन यह उनका असली नाम नहीं है। हैंडसम हंक का असल नाम सरवनन शिवकुमार है। सूर्या नाम उन्हें निर्देशक मणिरत्नम ने दिया था, जिससे एक्टर सरवनन के साथ उनके नाम का क्लैश न हो। मणिरत्नम को अक्सर अपनी फिल्मों में किरदारों का नाम सूर्या रखे जाने के लिए जाना जाता है।

सूर्या की शादी और बच्चे

साल 2006 में सूर्या ने तमिल एक्ट्रेस ज्योतिका से शादी की थी। ऐसा कहा जाता है कि, शुरुआत में ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने शादी कर ली। इन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया। जैसे कि ‘काका काका’, ‘पेराझागन’ और ‘सिलुनु ओरु काधल’ समेत अन्य। इनके दो बच्चे भी हैं – एक बेटी जिसका नाम दीया और एक बेटा है जिसका नाम देव है। ज्योतिका ने अपनी शादी के बाद फिल्मों में अपना करियर बंद कर दिया था, लेकिन 2015 की फिल्म ’36 वयाधिनिले’ से वापसी की थी।

सूर्या को मिला बड़ा ब्रेक

सूर्या ने तमिल फिल्मों में अपनी शुरुआत 1997 की फिल्म ‘नेरुक्कू नेर’ से की, जो वसंत द्वारा निर्देशित और मणिरत्नम द्वारा निर्मित थी। इंडस्ट्री में उनके पहले चार साल अच्छे नहीं रहे। हालांकि, अभिनेता को बड़ा ब्रेक 2001 की ड्रामा फिल्म ‘नंदा’ से मिला, जिसमें उन्होंने एक एक्स कन्विक्ट की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म कमर्शियल रूप से सफल रही और इसे काफी आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। सूर्या को ‘नंदा’ में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds