एक बार फिर भूंकप से कांपा अफगानिस्तान, अभी तक हताहत की कोई खबर नहीं

काबुल : अफगानिस्तान में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई 165 किलोमीटर थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके आज सुबह 8.46 मिनट पर लगे। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

पहले भी अफगानिस्तान में महसूस किए गए झटके

उल्लेखनीय है कि 14 मई को भी अफगानिस्तान के काबुल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। जबकि भूकंप की गहराई 60 किलोमीटर थी। इससे पहले 12 मई को भी अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता का ही भूकंप आया था। इसमें किसी के भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

अफगानिस्तान में क्यों आ रहा इतना भूकंप?

अफगानिस्तान में एक के बाद एक आ रहे भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी साल 22 मार्च को अफगानिस्तान में 6.8 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। इस भूकंप से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में कम से कम 12 लोग मारे गए था, जबकि लगभग 250 लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds