वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रहे पुतिन, CIA प्रमुख विलियम का दावा

वाशिंगटन :  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बने वैगनर ग्रुप के खिलाफ अब कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ विलियम बर्न्स ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है।

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स का दावा

सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ बदला लेने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पहले समय चाहते हैं।

पुतिन की कमजोरियों को बगावत ने किया उजागर

विलियम बर्न्स ने दावा करते हुए कहा कि वैगनर ग्रुप की बगावत ने पुतिन की कमजोरियों को उजागर किया है। विलियम बर्न्स ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन की छवि सावधानीपूर्वक तैयार की गई है और यह केवल समय की बात है कि रूसी राष्ट्रपति को अपने कार्यों के लिए आगे प्रतिशोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे यूक्रेन युद्ध में प्रगति कर रहा है। वैगनर प्रमुख की युद्ध की आलोचना रूसियों के बीच और अधिक व्यापक हो जाएगी।

वैगनर ग्रुप ने किया था विद्रोह

बता दें कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी। बाद में वैगनर ग्रुप के लड़ाके पीछे हट गए थे और उनके इस निर्णय को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं भी हुई। हालांकि, वैगनर ग्रुप के नेता को उनके विद्रोह के अंत के बाद से आधिकारिक तौर पर नहीं देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds