पहली बार अमेरिकी नौसेना का नेतृत्व करेगी महिला एडमिरल, बाइडेन ने किया चयन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नौसेना का नेतृत्व करने के लिए एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को चुना है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति की पुष्टि होने के बाद वह अमेरिकी सैन्य सेवा प्रमुख बनने वाली पहली महिला होंगी। इस समय नौसेना संचालन में उपप्रमुख फ्रैंचेटी, ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ’ की पहली महिला सदस्य बनेंगी।

कई अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने कहा था कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सिफारिश की है कि बाइडन नौसेना के प्रशांत बेड़े के वर्तमान कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो को चुनें। प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि बाइडन इसके बजाय अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान का नेतृत्व करने के लिए पापारो को नामित कर रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि बाइडन ने फ्रैंचेटी के समुद्र और तट पर अनुभव के व्यापक दायरे के आधार पर उनको चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds