लॉगिन

विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपये की ठगी, एक्‍टर ने मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई FIR

BOLLYWOOD July 21, 2023 रिपोर्टर: shailesh
विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपये की ठगी, एक्‍टर ने मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई FIR

विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपये की ठगी, एक्‍टर ने मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई FIR

मुंबई : बॉलीवुड एक्‍टर विवेक ओबेरॉय ने कथित तौर पर 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामना आया है। इस मामले में एक्‍टर ने अपने तीन बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज करवाया है। विवेक ओबेरॉय ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे आकर्षक मुनाफे का वादा कर एक इवेंट और फिल्म निर्माण फर्म में पैसा इन्‍वेस्‍ट करवाया था। लेकिन बाद में आरोपी व्यक्तियों ने पैसे का इस्तेमाल गलत तरीके से किया। मुंबई की MIDC पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vivek Oberoi की कंपनी ‘ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट एलएलपी’ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट देवेन बाफना को आनंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी के पार्टनर्स संजय शाह, नंदिता शाह, राधिका नंदा और अन्य के खिलाफ उनकी ओर से पुलिस केस करने के लिए अधिकृत किया है। विवेक और उनकी पत्नी प्रियंका ने अप्रैल 2017 में ‘ओबेरॉय ऑर्गेनिक एलएलपी’ की शुरुआत की थी, जो ऑर्गेनिक प्रोडक्‍ट्स की खरीद और बिक्री करती है। लेकिन तीन साल बाद वो इस कंपनी को बंद करने पर विचार कर रहे थे। यह फैसला बाजार में ऑर्गेनिक प्रोडक्‍ट्स की कम होती मांग को लेकर लिया गया।

फरवरी 2020 में हुई थी विवेक ओबेरॉय की बिजनस डील

‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान कथित तौर पर विवेक ओबेरॉय का संपर्क संजय शाह से हुआ। वह एक कार्यक्रम आयोजित करने और फिल्में बनाने का काम करते थे। इवेंट और फिल्मों से जुड़े उनके अनुभव को देखते हुए, ओबेरॉय ने फिल्म इंडस्‍ट्री में कार्यक्रम आयोजित करने के बिजनस में संजय शाह को अपना पार्टनर बनाया। फरवरी 2020 में, विवेक ओबेरॉय और संजय शाह ने बिजनेस डील पर चर्चा करने के लिए अंधेरी इलाके के एक फाइव स्‍टार होटल में मुलाकात की थी और शर्तों पर सहमति बनी थी।

ऑर्गेनिक कंपनी का नाम बदलकर किया आनंदिता एंटरटेनमेंट

पुलिस के पास दर्ज FIR के मुताबिक, जुलाई और सितंबर 2020 के बीच समझौते का ध्‍यान रखते हुए ओबेरॉय ऑर्गेनिक एलएलपी के नाम को बदलकर आनंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी क‍िया गया। इस नए बिजनस का काम इवेंट करवाना और फिल्मों का निर्माण करना था। आनंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी में पार्टनर के तौर पर संजय और उनकी मां का नाम भी जोड़ा गया। संजय की परिचित राधिका का नाम फर्म में भागीदार के रूप में जोड़ा गया था और एक्टर की पत्नी प्रियंका को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

विवेक ओबेरॉय ने किया 95.72 लाख का निवेश

पुलिस ने बताया कि छह महीने के बाद, आनंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी के भागीदारों में से विवेक ओबेरॉय ने अपनी हिस्सेदारी (33.33%) और पद को ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट एलएलपी से बदल लिया। नवंबर 2021 तक एक्टर ने आनंदिता एंटरटेनमेंट LLP में 95.72 लाख रुपये का इन्वेस्‍टमेंट किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds