नागपंचमी, हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन तक, यहां देखें अगस्त में आने वाले बड़े त्योहारों की लिस्ट

अगस्त के महीने में कई बड़े तीज-त्योहार मनाए जाने वाले हैं। हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना महत्व होता है। इस समय का भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। अब तक सावन के दो सोमवार बीत चुके हैं। वहीं, अधिक मास की भी शुरुआत हो चुकी है। इस साल सावन में अधिक मास होने से सावन पूरे दो महीनों का होगा। अगस्त महीने के त्योहार की बात करें, तो 21 अगस्त के दिन नागपंचमी का त्योहार पड़ रहा है। 31 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त शनिवार को है। आइए देखें अगस्त महीने के पूरे त्योहारों की लिस्ट

नागपंचमी का त्योहार

नागपंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार, पंचमी तिथि 20 अगस्त की रात 09:03 मिनट से शुरू हो रही है, यह तिथि 21 अगस्त की रात 09:54 मिनट तक रहेगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र रात में 03:47 मिनट तक एवं शुभ योग रात्रि 09:14 तक है। इस दिन तक्षक की पूजा की जाती है। इस साल नागपंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी। नागपंचमी की पूजा के लिए 21 अगस्त को पूरे दिन शुभ मुहूर्त है। नागपंचमी पर दो शुभ योग बन रहे हैं।

रक्षाबंधन का पर्व

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात 10:13 मिनट से 31 अगस्त की सुबह 07:46 मिनट तक रहेगा। 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा सुबह 07:46 मिनट तक है। इस समय भद्राकाल नहीं है, इस वजह से 31 अगस्त को बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। इस तरह दोनों दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। भद्राकाल का ध्यान रखकर ही राखी बांधे।

हरियाली तीज व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज 18 अगस्त को रात 08:02 मिनट से शुरू हो रही है। ये तिथि 19 अगस्त 2023 की रात 10:19 मिनट तक रहेगी। 19 अगस्त के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। हरियाली तीज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07:47 मिनट से लेकर सुबह 09:22 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम को 6:52 मिनट से लेकर 07:45 मिनट तक भी शुभ मुहूर्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds